अंबेडकर कॉलोनी में अधूरी पेबर्स ब्लॉक लगाकर भूला ठेकेदार, रहवासियों में रोष-shivpuri news

शिवपुरी। शहर में हर जगह पेबर्स लगाए जाने का काम किया जा रहा है। लेकिन कई जगह यह कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ा जा रहा है। शहर के पुरानी शिवपुरी िस्थत अंबेडकर कॉलोनी में पेबर्स लगाने का कार्य शुरू हुआ। यह कार्य काफी धीमी गति से चला और ठेकेदार द्वारा अधूरी पेबर्स लगाकर काम को बीच में ही छोड़ कर चला गया। अब अधूरी पेबर्स से लगी होने से कॉलोनीवासी परेशानी हो रहे हैं। कच्ची सड़क पर गंदा पानी एकत्रति हो रहा है जो लोगों के घरों में घुस रहा है। इस संबंध में जब ठेकेदार से कॉलोनीवासियों ने बात की तो कहना था कि इतने ही काम का बजट था। बजट खत्म हो गया है। अब नया बजट आएगा उसमें कॉलोनी की पेबर्स लगाई जाएगी। कॉलोनी वासी विजय, अजय, यश का कहना है कि अगर ऐसा ही काम नगर पालिका को ठेकेदार से करवाया जाना था तो इससे अच्छा होता कि काम कराया ही नहीं गया होता। अधूरा काम किए जाने से स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्हें नपा से इस तरह की उम्मीद नहीं थी कि वह अधूरा काम बीच में ही छोड़ देगी। एक तरफ जहां नगर पालिका द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है और लोगों से कॉलोनियों में गंदगी न फैलाने तथा साफ-स्वच्छ रखने के लिए तरह-तरह के संदेश दिए जा रहे हैं वहीं नपा खुद ही कार्य अधूरे करवा रही है ऐसे में कैसे साफ-सफाई रहेगी। मामले में कॉलोनीवासियों ने काम को पूरा कराए जाने की सीएमओ व नपाध्यक्ष से मांग की है।