नाबालिग को बहलाया और भगा ले गया – shivpuri news

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत जाटव मोहल्ला में रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जाटव मोहल्ला सतनबाड़ा की रहने वाली 14 वर्षीय किशाोरी 7 फरवरी को शााम के समय अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों को जब किशोरी नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। किसी ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को जितेंद्र जाटव के साथ देखा गया है। जिस पर वह जितेन्द्र के घर गए तो पता चला कि वह भी लापता है। परिजन थाने आए और पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला जितेंद्र जाटव बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।