गीता पब्लिक स्कूल -: कुलदीप धाकड़ ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। एमपी बोर्ड में भी गीता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन आज एमपी बोर्ड 10th क्लास एवं 12th क्लास के परीक्षा  परिणाम में गीता पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र कुलदीप धाकड़ ने 97.6% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुलदीप धाकड़  ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता परिवार एवं गुरुजनों एवं निरंतर स्कूल आना बताया साथ कुलदीप  ने   गणित एवं विज्ञान के विषय में 99 अंक प्राप्त किए एवं गीता पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं के छात्रों में अभय रजक  ने 93.6% एवं ऋतिक धाकड़ ने 92.6% एवं सोनम चौधरी ने 92.2% अंक एवं अभिषेक शिवहरे ने 88.6% अंक प्राप्त किए इसके अलावा स्कूल में कक्षा दसवीं के 85% विद्यार्थियों  ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए एवं सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों एवं निरंतर  स्कूल आने को बताया इसी क्रम में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों में नीरज धाकड़ पुत्र श्री अमित धाकड़ ने कॉमर्स  में 84.6% अंक प्राप्त किए एवं राहुल शिवहरे ने कॉमर्स  मैं  83% अंक प्राप्त किए एवं अंजली धाकड़ ने एग्रीकल्चर विषय में 83.2% अंक प्राप्त किए एवं कक्षा बारहवीं के80% विद्यार्थियों    ने 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिवार एवं  निरंतर स्कूल आने को बताया।