
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत एक जीप के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। अजय जाटव निवासी ग्राम सुमेला बुधवार की शाम अपने घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रहे जीप के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए अजय की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद जीप चालक मौके से भाग गया लेकिन घायल ने उसका नंबर देख लिया जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।




