Press "Enter" to skip to content

दावेदारों के अरमानों पर पानी, मार्च तक टलेंगे ननि चुनाव / Shivpuri News

 

जनवरी में आएगी नई मतदाता सूची, उसके बाद तय होगी चुनाव की तिथि, कोरोना संक्रमण को भी सरकार ने बनाया आधार

 

शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनावों में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं के अरमानों पर सरकार के ए कनिर्णय से पानी फिरने की संभावनाएं बन गई है। सरकार ने तय किया है कि अब नई मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही एक बार फिर तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते भी सरकार चुनाव को टालना चाहती है। गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सितंबर के अंत तक पूरी हो गई थी। इस महीने दूसरे सप्ताह में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषद अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर तेज हो गया था। टिकट को लेकर दावेदारों ने अपने राजनीतिक आकाओं की गणेश परिक्रमा भी शुरू कर दी थी। माना जा रहा था कि नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 दिसंबर को जारी हो जाएगी पर अब नई मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। नई मतदाता सूची पर काम चल रहा है और इसके अगले महीने तक प्रकाशित हो जाने की संभावना है, हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इन चुनावों में नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे या नहीं। बताया जाता है कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सीएम की संगठन नेताओं के साथ भी चर्चा हुई थी। उसके बाद ही यह निर्णय लिया गया है। अब चुनाव की तारीखों की घोषणा फरवरी के अंतिम हफ्ते या मार्च में की जाने की संभावना है।

अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव टलने से पंचायतों के चुनाव भी आगे बढ़ गए हैं। अब पंचायतों के चुनाव अप्रैल-मई में कराए जाएंगे। इसके पहले पंचायत चुनाव फरवरी माह में कराए जाने की तैयारी चल रही थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!