Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी में चल रही घटिया नाली निर्माण की शिकायत पर नपा उपाध्यक्ष पहुंचे – shivpuri news

ठेेकेदार को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार, रूकवाया काम 
 

शिवपुरी। लुहारपुरा की पुलिया से लेकर बर्फ फैक्ट्री तक साढ़े 3 लाख रुपए कीमत की लागत से बनाई जा रही वार्ड क्रमांक 9 में नाली को लेकर आज स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन नाली का जायजा लिया और नाली निर्माण में लगाई जाने वाली घटिया सामग्री और निर्माण को देखकर वह भड़क गए। मौके पर मौजूद ठेकेदार को फटकार लगाकर काम रूकवा दिया। इसके बाद मौके से सीएमओ सीपी राय को घटिया निर्माण की जानकारी दी और सब इंजीनियर अजय करारे को फोन लगाकर मौके पर आने का निर्देश दिया, लेकिन सब इंजीनियर ने उन्हें बताया कि वह ग्वालियर है इसलिए वह नहीं आ सकते। बाद में नपा उपाध्यक्ष ने सीएमओ को ठेेकेदार का भुगतान रोकने का निर्देश दिया और वहां से वापस आ गए।
लुहारपुरा पुलिया से लेकर नीलगर चौराहा और नीलगर चौराहे से वर्फ फैक्ट्री नाले तक नाली पेंचवर्क और नवीन नाली निर्माण का कार्य ग्वालियर के किसी ठेकेदार द्वारा लिया गया है। जिसे इन दोनों कामों को साढ़े 3 लाख रुपए के लगभग रुपए में निपटाना है, लेकिन नाली निर्माण के लिए ठेकेदार ने पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर स्थानीय ठेकेदारों को काम दे दिया। जिन्होंने जगह जगह नाली निर्माण कार्य नहीं किया और जिस स्थानों पर किया वहां पुरानी नालियों पर सिर्फ सीमेंट लगाकर छोड़ दिया। निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग से जिन स्थानों पर नाली बनाई गई थी वह उखड़ गई और नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं चंंूकि नाली निर्माण का कार्य अभी भी चल रहा है जिसे लेकर जब लोगों ने ठेेकेदार से बात की तो उसने लोगों की बातों को अनसुना कर दिया जिससे परेशान होकर वहां के निवासियों ने नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा को घटिया निर्माण की जानकारी दी। जिसकी सूचना पाकर नपा उपाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा कर ठेकेदार को काम रोकने का आदेश दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!