Press "Enter" to skip to content

अंकुर अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर अक्षय कुमार व जिला पंचायत सीईओ ने लगाए पौधे / Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रदेश भर में वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम ‘अंकुर अभियान’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान का शुभारंभ किया और संबोधित किया। इस कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से लाइव प्रसारण किया गया।

जिले में भी अंकुर अभियान के शुभारंभ अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने पौधारोपण किया। इसी प्रकार विभिन्न शासकीय कार्यालय परिसर सहित ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया गया।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राण वायु में समृद्ध करने के उद्देश्य से जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हेतु अंकुर कार्यक्रम की अवधारणा तैयार की गई है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान में एक प्रमुख मुद्दा है। यदि पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर होगा तो यह जीवन के अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा, इसलिए सभी इस अभियान में भागीदारी करें और वृक्षारोपण को बढ़ावा दें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!