
शिवपुरी- विद्युत विभाग के सहायक यंत्री रविप्रकाश तिवारी द्वारा पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत के साथ हुई अभद्रता के मामले में पत्रकारों द्वारा एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम कार्यवाही के लिए सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि पत्रकार लक्ष्मण सिंह रावत के साथ सहायक यंत्री विद्युत विभाग रविप्रकाश तिवारी द्वारा अभद्रता की जब इसके बारे में जानकारी ली तो बताया कि वीर सावरकर कॉलोनी में बिना किसी सूचना के उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया था तब इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारी की बाईट ली गई तो उन्होंने पत्रकार लक्ष्मण रावत के साथ अभद्रता की और बाईट देने से इंकार कर दिया गया। ऐसे में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ की गई इस अभद्रता को पत्रकार साथियों ने बर्दाश्त नहीं किया और मामले में उचित कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, मप्र पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मीडिया संघ अध्यक्ष धु्रव शर्मा, अनुपम शुक्ला, के.के.दुबे, मुकेश जैन, प्रमोद रावत, दीपक अग्रवाल, साकिर अली मामू, भूपेन्द्र शर्मा, बंटी किरार आदि शामिल हुए।






Be First to Comment