
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत तहसील के सामने पोहरी पर एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर खड़े मवेशियों में टक्कर मार दी। घटना में तीन मवेशियों की मौत हो गई। मामले में पुलिस को शिकायत में रामवती पत्नी हरीचरण प्रजापति निवासी शिवकॉलोनी पोहरी ने बताया कि रविवार को शाम के समय तहसील के सामने एक ट्रक चालक तेजी से वाहन को चलाकर ला रहा था और सड़क पर खड़े मवेशियों में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया लेकिन उसका नंबर देख लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment