शिवपुरी। अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान ने सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का निराकरण न किए जाने पर दोषी कर्मचारी का एक दिवस का वेतन काटने के जनपद पंचायत खनियांधाना के सीईओ को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर पंचायती राज से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर एल.1 स्तर पर कोई निराकरण दर्ज नहीं किए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जार कर 4 फरवरी तक जवाब मांगा गया था। जिसका जबाव समयावधि में कार्यालय को प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त कार्रवाई की गई है।





Be First to Comment