Press "Enter" to skip to content

फोटो जीओटैग न करने पर तीन पंचायतों को नोटिस / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत स्वीकृत संपूर्ण सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण पूर्ण कर फोटो जीओटैग न करने एवं वित्तीय अनियमितता बरते जाने पर जनपद शिवपुरी की ग्राम पंचायत इंदरगढ़, कांकर एवं जनपद पोहरी की ग्राम पंचायत कनाखेड़ी के प्रधान, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है।

 

जारी कारण बताओ सूचना पत्रों में जनपद शिवपुरी के ग्राम पंचायत इंदरगढ़ की प्रधान श्रीमती कमलेश जाटव, पंचायत सचिव आशाराम, ग्राम रोजगार सहायक नरेन्द्र धाकड़, ग्राम पंचायत कांकर के प्रधान वीरेन्द्र रावत, पंचायत सचिव कमल शर्मा एवं रोजगार सहायक शंकर भार्गव तथा जनपद पोहरी के ग्राम पंचायत कनाखेड़ी के प्रधान लच्छी परिहार, पंचायत सचिव प्रीतम लाल वर्मा एवं रोजगार सहायक अरविन्द धाकड़ शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!