Press "Enter" to skip to content

मतदान केन्द्रों पर औसत से अधिक एवं कम हुए मतदान की हुई समीक्षा | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 12 मई 2019 को जिले में मतदान उपरांत पांचों विधानसभाओं के ऐसे मतदान केन्द्र जहां औसत मतदान से 15 प्रतिशत अधिक एवं कम मतदान हुआ, मोकपॉल, ए.एस.डी.आर., निविदत मत, एजेंटो की उपस्थिति आदि की आज समीक्षा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए मतगणना स्थल के स्वामी विवेकानंद हॉल में सामान्य प्रेक्षक उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर करैरा ए.के.वाजपेयी, पोहरी मुकेश सिंह, शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पिछोर यू.एस.सिकरवार, कोलारस आशीष तिवारी सहित राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। 
स्ट्रांग रूमों की निगरानी करेंगे राजपत्रित अधिकारी
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने इस दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी (पी.जी.कॉलेज) में जिले की पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की निरागनी हेतु राजपत्रित अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी 13 मई 2019 को प्रात: 06 बजे से 23 मई 2019 को प्रात: 08 बजे तक निर्धारित अवधि के दौरान निगरानी करेंगे। नियुक्त अधिकारीगण स्ट्रांग रूम के पास निर्धारित कक्ष में ही रात्रि में ड्यूटी देंगे और अभ्यर्थियों के अधिकृत प्रतिनिधियों/निर्वाचक अभिकर्ताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपेट मेन्युअल में जारी निर्देशों के तहत एक निश्चित दूरी से ईव्हीएम के स्ट्रांग रूम का अवलोकन कराना सुनिश्चित करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!