Press "Enter" to skip to content

भतीजे ने मांगा चाचा से मोबाइल, नहीं दिया तो लगा दी आग / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में मोबाइल नहीं दिलाए जाने से नाराज भतीजे ने अपने चाचा को लकड़ी से जला दिया। 55 वर्षीय फरियादी मायाराम उपाध्याय निवासी ग्राम बमरौली ने अपने भतीजे अरुण उपाध्याय को गोद लिया है। बुधवार को सुबह 10 बजे फरियादी अपने घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे थे। तभी भतीजा अरुण फरियादी के पास पहुंचा और नया मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांगने लगा। जब फरियादी ने मोबाइल के लिए रुपये देने से मना कर दिया तो गुस्साए भतीजे ने आग में लकड़ी उठाकर फरियादी के मुंह पर लगा दी, जिससे उनका मुंह झुलस गया। दोपहर में थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!