शिवपुरी|शहर के समाजसेवी और युवा राजीव गौतम ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेजपहुंचकर अपने जन्मदिन के अवसर पर देहदान और आंखों को दान करने का संकल्प
लिया। खास बात यह है कि वह पहले ऐसे युवा बन गए हैं जिन्होंने मेडीकल कॉलेज
जाकर अपना संकल्प पत्र भरा है। उन्होंने अपना संकल्प पत्र मेडिकल कॉलेज की
डीन डॉ. इला गुजरिया को सौंपा।




