Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर दे रहा था गालियां, रोका तो पिता-पुत्रों पर तलवार से किया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थानांतर्गत गाम कपराना में शराब पीकर गाली दे रहे युवकों को गाली देने से रोकना गांव के तीन पिता-पुत्रों को महंगा पड़ गया। गाली देने वाले युवकों ने तीनों पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

ग्राम कपराना निवासी गब्बर जाटव रविवार देर शाम शराब पीकर संजय को गालियां दे रहा था। संजय पुत्र रामस्वरूप जाटव 22 साल ने जब गालियां देने से रोका तो वह संजय से झगड़ा करने लगा और मुंहवाद से शुरू हुए इस झगड़े में गब्बर का भाई अजमेर सहित सरवन जाटव व नारायण जाटव भी आ गए और उन्होंने संजय पर तलवार से हमला कर दिया। जब संजय को बचाने के लिए उसका भाई विक्रम व पिता रामस्वरूप आए तो उन पर हमला कर उन्हहें भी घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!