रास्ता रोककर युवक की मारपीट-shivpuri news

िशवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत यादव होटल के आअगे महुअर नदी पुल के पास हाई रोड करैरा पर एक युवक की रासता रोककर मारपीट कर दी। चोटिल युवक रामसिंह पुत्र हरप्रसाद पाल निवासी मोटा बरकुआ थाना दिनारा ने बताया कि 4 जनवरी की देर शाम चरनजीत सरदार, बबलू खान, हेप्पी पंडित निवासी करैरा मिल गए और उन्होंने रास्ता रोक लिया। जब उसने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो सभी उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।