Press "Enter" to skip to content

शाम को लापता हुआ प्रदीप कुशवाह अगले दिन लौटा / shivpuri News

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है यहां सोमवार की शाम अपने घर से बिना बताए एक 12 वर्षीय बालक अपने घर से लापता हो गया लेकिन वह 17 घंटे बाद वापस लौट आया। पूछताछ के दौरान बालक कुछ भी सही नहीं बता पा रहा है। ज्यादा पूछने पर बताया कि दो लोग उसे उठाकर ले गए थे जिन्हें चकमा देकर वह भाग आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपने घर के पास स्थित पाटौर से निकलकर बाहर आया। बताया जाता है कि उक्त पाटौर किसी बाथम की है और उसमें कोई नहीं रहता। बालक के आने के पश्चात पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई। टीआई सुनील खैमरिया ने बताया कि बालक से पूछताछ की उसके बाद उसे सीव्डब्लूसी को सौंप दिया है। जहां उक्त मासूम वही कहानी सीडब्ल्यूसी को बता रहा है।

बताया जाता है कि लापता होने से पहले बालक पड़ोस में स्थित सीसीटीव्ही कैमरे में वह एक दुकान के बाहर खड़ा हुआ अवश्य दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके बाद वह कहां गया इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। बालक की तलाश में रातभर उसके परिजन और मोहल्ले वाले जुटे रहे। सुबह होते-होते इलाके में भय और दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया।

सुबह 9 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया बालक के निवास स्थान पर पहुंच गए और उन्होंने उसके पिता से जानकारी ली। जानकारी मिलने पर पुलिस बालक के घर पर पहुंची और अन्य थानों का बल वहां तैनात कर दिया। सीडब्ल्यूसी ने इस मामले में मासूम को पुलिस के सामने ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अब असल कहानी क्या है यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!