Press "Enter" to skip to content

पिछोर विधायक केपीसिंह पर सोशल साइट पर की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज-shivpuri news

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत कस्बा पिछोर में रहने वाले एक युवक ने सोशल साइट पर स्थानीय विधायक को गाली-गलौंज करने वाले युवक पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर सोशल साइट् पर विधायक को गाली-गलौंज करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को श्किातय में नितिन पारासर पुत्र एमएल पाराशर निवासी कस्बा पिछोर ने बताया कि 27 जनवरी को वह सोशल साइट् चला रहा था तभी उसने देखा िक कृष्णकुमार राजपूत ने स्थानीय पिछोर विधायक केपीसिंह कक्काजू के बारे में अपशब्द लिखे हैं। जिस पर उक्त युवक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक ने विधायक पर सोशल साइट पर लिखे अपशब्दों वाली पोस्ट को हटा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!