शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले को लेकर पुलिस ने कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता शिवकुमार रघुवंशी की रिपोर्ट पर से लुकवासा के कान्हा रघवुंशी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506(2) के तहत कायमी की है।
जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी कान्हा रघुवंशी ने फेसबुक पर एक पोस्ट सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ डाली जिसमें उन्हें भद्दी गालियां लिखी। इस पोस्ट को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता शिवकुमार रघुवंशी ने एक शिकायती आवेदन देकर कान्हा रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने कान्हा रघुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment