
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अंबेडर कॉलोनी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से
लगभग 60 हजार रुपए के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले रामबक्शनसिंह भोज बीते रोज अपने घर का ताला लगाकर अपने लड़के के साथ करैरा चले गए। यहां 7 जनवरी को पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर वह करैरा से शिवपुरी आए और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह अंदर गए जहां सामान बिखरा हुआ था। चोर यहां से 25 हजार रुपए के चांदी की चूड़ी, चांदी के सिक्के, सोने की अंगूठी, कान की वाली कुल कीमत 60 हजार रुपए की चोरी कर ले गए था। मामले की सूचना रामबक्श सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Be First to Comment