Press "Enter" to skip to content

सद्भावना विजय दौड़ के साथ युवा सप्ताह प्रारंभ: कु.शिवानी राठौर / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती  पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगी। स्वामी विवेकानंद जी की 158 वी जयंती से पूर्व पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस युवा सप्ताह के अंतर्गत युवाओं को प्रेरणा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में कु. शिवानी राठौर द्वारा एक सद्भावना विजय  दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना विजय दौड़ को प्रारंभ करते हुए कु. शिवानी राठौर ने बताया कि हम सब युवा हैं, युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक कदम दौड़कर प्रयास करना चाहिए। क्योंकि हमारी मंजिल हमसे सिर्फ एक कदम दूर होती है हम पूरे जोश और उत्साह के साथ उसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। भारत देश युवाओं का देश है युवाओं को सभी क्षेत्रों में अपनी कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने की विभिन्न अवसर समय समय पर मिलते रहते हैं। हम हमेशा जागृत रहे तथा समय के अनुसार अपने आप को सक्षम बनाए रखें। स्वामी विवेकानंद कहते हैं युवाओं उठो जागो और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से प्रयास करो, जब तक कि तुम उसे पा ना लो। सद्भावना विजय दौड़ कार्यक्रम में मोनू रजक, कु. सना खान, राज राठौर,कु.शाहीन कुरेशी, सौम्या राठौर, ध्रुव कुशवाह,अमन राठौर,शुभम राठौर के साथ विभिन्न  युवा साथी उपस्थित रहे तथा सद्भावना दौड़ को सफल बनाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!