
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत एक बिना नंबर की अल्टो से सड़क पर जा रहे बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल मुकेश पुत्र तखनसिंह कुशवाह ने बताया कि वह बाइक से अपने साथी हीरालाल पुत्र सिरनाम कुशवाह, पुरुषोत्तम पुत्र स्व. मानसिंह जाटव के साथ नरवर आ रहा था तभी पीछे से बिना नंबर की अल्टो कार के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए।






Be First to Comment