Press "Enter" to skip to content

उभरता भारत नई आशाएं विषय पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-shivpuri news

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को शहर के रेडिएंट कॉलेज में लगातार दूसरे दिन उभरता भारत नई आशाएं विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें रेडिएंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के नगरमंत्री आदित्य पाठक ने बताया की पूर्व में विद्यार्थी परिषद ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी प्रतियोगिता आयोजित की थी उसी क्रम में शुक्रवार को प्रतियोगिता रेडिएंट कॉलेज में आयोजित की गई और आगे भी अन्य महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी सभी महाविद्यालय में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा और इन विद्यार्थियों को जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से रेडिएंट कॉलेज के संचालक अख़लाक़ खान, जिला संयोजक वेदांश सविता, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य राहुल पडरिया, नगर अध्यक्ष हर्षित भार्गव, नगर मंत्री आदित्य पाठक, दिव्यांश दुबे मौजूद रहे।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!