
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत मंगलवार को शाम के समय लुकवासा फोरलेन पर पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली को लेकर विवाद हो गया। वही ट्रेक्टर-ट्रॉली को आरोपित द्वारा छुड़ाने का प्रयास भी किया गया। मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
सैनिक किशनसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी कोलारस ने बताया कि उसे एसडीएम कोलारस द्वारा उसे मौखिक आदेश दिया गया था कि एक ट्रेक्टर लुकवासा फोरलेन कट पर अवैध रेत से भरकर जा रहा है। आदेश पर कार्रवाई करते हुए वह बताए गए स्थान पर पहुंचा और ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ला रहा था उसी दौरान राजाराम जाटव निवासी अटरूनी थाना बदरवास ने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसे ट्रेक्टर से धक्का भी दे दिया। मामले में पुलिस ने शासयकी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment