Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पहुंचे आईटीबीपी आईजी नवीन अरोरा ने एसटीएस बल किया वार्षिक निरीक्षण | Shivpuri News



120 जवानों की बैरक का किया लोकार्पण, प्रशिक्षण गतिविधियों को भी जाना

शिवपुरी। आईटीबीपी संस्थान के प्रशिक्षण परिक्षेत्र आईजी (महानिरीक्षक) नवीन अरोरा अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान शिवपुरी पहुंचे। वे यहां स्थानीय आईटीबीपी संस्थान  के डीआईजी आर.के.शाह द्वारा आईजी श्री अरोरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संस्थान में संचालित एसटीएस की गतिविधियों को बताया। इसके साथ ही आईजी नवीन अरोरा ने स्वयं भा.ति.सी.पुलिस बल के सिग्नल टे्रनिंग स्कूल का वार्षिक निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान आईजी श्री अरोरा द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों जैसे फायरिंग, पी.पी.टी. इत्यादि का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान आईजी ने प्रशिक्षणर्थियों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्टों का जो कि प्रोजेक्ट गैलरी में लगाए गए थे का बारीकी से निरीक्षण किया। आईजी श्री अरोरा ने अपने भ्रमण में एसटीएस में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षणार्थियों के क्लास रूम, लैब इत्यादि का भी निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षकों के साथ गहन विचार-विमर्श भी किया। इसके अतिरिक्त आईजीश्री अरोरा ने जवानों के परिवार कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया जहां पर हिमवीरों की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित विभिन्न घरेलू उपयोग की वस्तुऐं रखी गई थी को देखा, परखां और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। अपने भ्रमण कार्यक्रम को संजोए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आईजी नवीन अरोरा द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान महानिरीक्षक श्री अरोरा द्वारा नव निर्मित 120 जवानों की नई बैरक का लोकार्पण भी किया गया और प्रशिक्षणार्थियों की खेल गतिविधियों में डी.के.शर्मा बॉलीवाल ट्रॉफी के फायनल मैच को भी देखा व विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर पुरूस्कृत किया। अंत में आईजी नवीन अरोरा ने परिसर में सैनिक सभा का आयोजन किया गया जिसके दौरान सभी कर्मियों से आईजी द्वारा विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक का आयोजन भी किया गया जिसे आईजीश्री अरोरा द्वारा बहुत सराहा गया। सभा के समापन पर संस्थान प्रमुख डीआईजी आर.के.शाह द्वारा महानिरीक्षक के भ्रमण पर आभार जताया गया। आईजी नवीन अरोरा के इस भ्रमण कार्यक्रम में एसटीएस संस्थान के कमाण्डेट एम.ए.बेग, दूरसंचार वाहिनी कमाण्डेट आर.एल.शुक्ल, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौधरी, उप सेनानी के.व्यंकटेशन,उप सेनानी नरेन्द्र सिंह यादव, सहा.सेनानी आनंद दीक्षित आदि सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!