Press "Enter" to skip to content

कर्ज़ घोटाला-: किसान की मौत के बाद भी बना दिया कर्जदार | Shivpuri news

शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान। 

पांच साल पहले किसान की मौत, 57 हजार का कर्ज 
शिवपुरी। इचौनिया गांव के किसान ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 60 क्विंटल गेहूं बेचने पर 12 हजार 720 रुपए का कर्ज सोसाइटी ने काटकर भुगतान किया था। सूची में देखा तो 51 हजार रुपए का कर्ज सोसाइटी ने दर्ज करके रखा है।पिता श्रीकृष्ण शर्मा पर 99 हजार व दूसरे स्थान पर 42 हजार का कर्ज दिखाया है। जबकि पिता ने कभी कोई कर्ज लिया ही नहीं है। ओमप्रकाश का कहना है कि पिता की मौत के बाद 42 हजार का कर्जदार बना दिया है। इसी तरह किसान रघुवीर सिंह का कहना है कि उसके पिता के नाम 53 हजार 451 रुपए का कर्ज दिखा है। पिता का निधन पांच साल पूर्व हो चुका है। स्वयं रघुवीरसिंह के नाम भी 57 हजार 117 रुपए का कर्जदार बना दिया है। 

एक भाई ने 15 कट्‌टे लिए, दूसरे भाई का लेनदेन नहीं, फिर भी बना दिया 1.04 लाख का कर्जदार 
धंधेरा के प्रवेश धाकड़ ने बताया कि बरसात के समय उसने सोसाइटी से 15 कट्‌टे लिए थे। उसके नाम 15110 रुपए का कर्जदार बना दिया है। वहीं छोटे भाई धर्मेंद्र ने कुछ भी नहीं लिया, फिर भी सोसाइटी ने 1 लाख 4 हजार 765 रुपए का कर्जदार बना दिया है। वहीं किसान तोफान सिंह का सूची में दो स्थान पर 27 हजार 598 और 3 हजार 396 रुपए का कर्ज दिखाया गया है। जबकि किसान ने सोसाइटी से उधारी पर मात्र 17 कट्‌टे लिए थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!