रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस केस दर्ज-shivpuri news

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आरी में रंजिश के चलते दो पक्षों में भिडंत हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बीनाराम पुत्र भूरा जाटव व रामचरण पुत्र हीरालाल कोरी में रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों में विवाद हो गया और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। विवाद होता देख दोनों पक्षाें के लोग आ गए और एक-दूसरे की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने बीनाराम की शिकायत पर रामचरण कोरी, अमरलाल कोरी, हरवीरसिंह पाल व रामचरण की शिकायत पर बीनाराम जाटव, रामकृष्ण जाव, बनवारी जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।