
कैडेट्स ने सीखे आग से बचाव के तरीखे
शिवपुरी। 35 मप्र बटालियन एनसीसी शिवपुरी द्वारा हैप्पीडेज स्कूल में आयोजित किए जा रहे दस दिवसीय आवासीय शिविर के दौरान कैम्प कमांडेंट कर्नल एसके सिसौदिया एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टि. कर्नल प्रेमचंद्र के कुशल मार्गदर्शन में प्रात:कालीन कक्षाओं के दौरान सभी कैडेट्स को पीटी एवं परेड की शिक्षा दी गई तथा एनसीसी के भूतपूर्व कैडेट राजा दीक्षित ने सभी कैडेट्स के साथ-साथ कैम्प कमांडेंट एवं समस्त सहयोग एनसीसी अधिकारियों को महत्वपूर्ण योगासनों व प्राणायामों का कुशलतापूर्वक अभ्यास कराया। दोपहर की कक्षाओं में सशस्त्र सेना एवं टारगेट को हिट करने के तरीके विषय पर सूबेदार सूबेदार उपेन्द्र सिंह एवं बीएम द्वारा क्रमश: व्याख्यान दिये और कैड्ेट्स द्वारा पूछे गए सवालों के जबाव भी दिये।
गौरतलब है कि शिविर में फायर फाइटिंग की थ्योरी क्लास एवं डेमों का आयोजन भी किया गया जो कैडेट्स के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। उक्त व्याख्यान हेतु अग्नि शमन सेवा शिवपुरी से पधारे सब इंस्पेक्टर मुकेश सिंह ने अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि आग लगने पर हमें घबराना नहीं चाहिये।
बल्कि आग से बचने के उपायों का उपयोग करते हुए आग से होने वाले जानमाल के नुकसान से बचना चाहिये। कैडेट्स ने कई तरह तरह के प्रश्र मुकेश से किए। तत्पश्चात हैप्पीडेज स्कूल के खेल प्रांगण में अग्नि शमन यंत्रों से आग बुझाने का डेमों भी दिया गया जो कि कैडेट्स के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। इनता ही नहीं संध्याकालीन कक्षाओं के दौरान कैडेट्स एवं स्टाफ के बीच एक सदभावना बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें लेफ्टि. गुलाब सिंह जाटव, मनोज मिरौरिया, सेकण्ड अधिकारी आरएन कोली, बाईके शर्मा, थर्ड अधिकारी संजय दुबे, असलमबेग मिर्जा, दिनेश प्रजापतिएवं गधर्व सिंह जाटव ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का सफल प्रबंधन सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने किया।






Be First to Comment