Press "Enter" to skip to content

देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को दबोचा | Shivpuri news

देशी कट्टे के साथ 1 आरोपी को घटना घटित करने से पहले दबोचा

शिवपुरी। दिनांक 11.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अम्बेडकर पार्क के पास अम्बेडकर काॅलोनी शिवपुरी में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री सुरेशचंद दोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. हरिचरण लाल प्रजापति के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी बगलें झांकने लगा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो उक्त आरोपी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड मिला, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ अक्की पुत्र भारत सिंह जाटव उम्र 19 साल निवासी अम्बेडकर काॅलोनी शिवपुरी का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!