Press "Enter" to skip to content

अंबेडकर पार्क में चलाया गया सफाई अभियान | Shivpuri news

शिवपुरी। 20/01/19 “स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी” मिशन जो कि शहर के नौजवानों द्वारा नए साल की शुरुआत में प्रारंभ किया गया। उसके तहत आज सुबह 9:00 बजे से सफाई अभियान स्थानीय बाबा साहब अंबेडकर पार्क कमलागंज ए बी रोड पर चलाया गया।
   
कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख समाजसेवी एवं पार्क प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केके जाटव के मुख्य आतिथ्य में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया इसके बाद सैकड़ों नौजवानों ने एकजुट होकर पार्क एवं उसके आसपास के इलाके में व्यापक स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया और आसपास के क्षेत्र के रहवासियों एवं लोहपीटा समुदाय के लोगों के बीच जाकर “स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी” का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अजय गौतम ने किया।
     
इस अवसर पर मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव, भारत गौतम, सुधीर कोड़े, डॉ.कपिल मौर्य, राहुल पड़रया, मयंक राठौर एवं बाल्मीक समाज के बंधुओं सहित नौजवानों ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!