Press "Enter" to skip to content

पड़ौसी को खाना न देने पर महिला के साथ मारपीट | Shivpuri News


शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नोहरीकलां में पड़ौस में रहने वाले एक युवक ने पड़ौसी महिला द्वारा खाना न दिए जाने पर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दाना जाटव पत्नि वीरेंद्र जाटव निवासी बड़ी नोहरीकलां विगत शाम अपने घर पर अकेली थी तभी पड़ौस में रहने वाला आरोपी राकेश पुत्र हक्के जाटव उसके घर आया और उससे खाना मांगा जब पीडि़ता ने उससे कहा कि अभी खाना नहीं बना है जिस कारण वह उसे खाना नहीं दे सकती है। इसी बात पर आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी जिससे उसकी बाईं आंख, माथा एवं नाक में चोट आई हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!