Press "Enter" to skip to content

डीपीसी दुबे हुए सेवानिवृत्त, शिक्षकों सहित कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई-shivpuri news

शिवपुरी। विगत सात साल से शिवपुरी में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पदस्थ रहने वाले डीपीसी शिरोमणी दुबे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान कार्यशैली को लेकर दुबे हमेशा सुर्खियों में रहे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल मॉनिटरिंग जैसी पहल भी की और 200 से अधिक शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की। बावजूद इसके गुरुवार को जब दुबे सेवानिवृत्त हुए तो बड़ी संख्या में जिलेभर से शिक्षक कार्यालय जा पहुंचे और पुन: शॉल-श्रीफल भेंट की माला पहनाकर विदाई दी। इस दौरान शिक्षक शिशुपाल यादव ने विदाई गीत प्रस्तुत किया जिससे माहौल भाव-विभोर हो गया। विदाई समारोह के दौरान जिले के सभी बीआरसीसी, जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी संदीप अष्ठाना, अशोक जैन, हरीश शर्मा, आसिफ अफगानी के अलावा शिवपुरी बीआरसीसी अंगदसिंह तोमर, पोहरी बीआरसीसी विनोद मुदगल, राजेश कम्ठान, सीएसी रविन्द्र िद्ववेदी, मनोज खत्री, राजेश चौबे, विपिन पचौरी, अनिल सरीन, दिनकर नीखरा, सुनील उपाध्याय, मनोज शर्मा, वत्सराजसिंह राठौर, राकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!