
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रौदा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज देर शाम ग्राम रौदा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ गलौंज कर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रामसिंह की शिकायत पर जखण्डी जाटव, नेतू, राजू, ललजू व जसवंत की शिकायत पर बृजमोहन, बंटी, रामसिंह, प्रकाश जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Be First to Comment