
शिवपुरी। शॉर्ट फिल्म भारत बंद का प्रीमियर शुक्रवार को होटल राज पैलेस शिवपुरी में संपन्न हुआ। इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन शहर के युवा फिल्मकार राजेश झा ने किया है। इस फिल्म में लोकल कलाकारेां के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता आरिफ सहडोली ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म में भारत बंद होने के बाद आमजन को होने वाली परेशानियों को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। यह फिल्म आज से यू-ट्यूब चैनल राजेश झा प्रोडक्शन पर आमजन को देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। फिल्म में स्थानीय कलाकार अर्जुन दुबे द्वारा सह निर्देशक की भूमिका निभाई है। वहीं अन्य पात्रोें में आर्यन दुबे, राजेश चौबे, नारायण हरि, इरफान नूर कुर्रेशी, प्रतीक अधिकारी, वैभव कबीर, मुदुल शर्मा, नरेशसिंह राठौर आदि ने भी अभिनय किया है।






Be First to Comment