Press "Enter" to skip to content

सुबह-शाम तेज सर्दी, दिन में लोगों को धूप से मिली राहत-shivpuri news

िशवपुरी। मकर संक्रांति से सूर्य अपनी चाल बदलता है। जिससे मौसम में भी परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। जिसका असर पिछले दो दिन में दिखाई भी दिया। लेकिन शनिवार सुबह धुंध और हल्की हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया,लेकिन दिन में सूरज चढ़ने के साथ ही राहत भी मिली। शाम को एक बार फिर हल्की हवाएं चल पड़ीं। जिससे सर्दी बढ़ गई।
गौरतलब है कि ठंड वापस जाते-जाते एक बार लौटती जरूर है। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले लोगों को सुबह-शाम ठंड का असर कुछ कम होता दिखाई दिया। लेकिन शिनवार को पांच किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं से एक बार फिर से लोगाें को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। शनिवार को शहर के बाहरी इलाकों में सुबह छाई धुंध देखकर लोगों को लगा कि ठंड लौट रही है। इसके बाद दिन चढ़ते ही सूर्य देव ने राहत दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम पारा 6 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान बढ़ने से प्रभावित होगी फसलरू पिछले दिनों में अचानक सर्दी का असर कुछ कम होने और दिन का तापमान बढ़ने से किसानों को चने की फसल में इल्ली लगने का डर सताने लगा था। लेकिन शुक्रवार को सर्दी बढ़ने से उनको राहत मिली है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!