Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब के साथ आरोपी सहित कार जप्त | Shivpuri news

शिवपुरी पुलिस ने 1300 क्वार्टर  अवैध शराब और एक स्विफ्ट कार की जप्त

आज दिनांक 15.02.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि  ग्राम बिलरई थाना पिछोर के जंगल तरफ एक व्यक्ति अपनी  कार में अवैध शराब बेचने के लिए लेकर जा रहा हैं मुखबिर सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेशित किया उक्त कार  किसी भी हालत में पकड़ी जानी चाहिए सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  एवं  एसडीओपी पिछोर  सुजीत सिंह भदोरिया  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक अजय भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम  मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना की ,पुलिस टीम द्वारा एक कार जो ग्राम बिलरई के जंगल  तरफ जा रही थी का पीछा किया गया तो आरोपी  कार चालक  उपेंद्र सिंह ठाकुर निवासी ग्राम बिरौली  हाल ठाकुर बाबा कॉलोनी पिछोर  का कार छोड़कर भाग गया, कार की तलाशी ली गई  तो  उसमें से 26 पेटी  देसी प्लेन मदिरा  के  कुल 1300  क्वार्टर  कीमत करीबन ₹78000  मय स्विफ्ट कार क्रमांक DL 3F AQ 0052 कुल कीमत ₹478000 के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं 66/19 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध  कर आरोपी की तलाश की जा रही है

 इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर  निरीक्षक अजय भार्गव, उपनिरीक्षक नितेश जैन, उप निरीक्षक कादर खान,  सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक हीरा पाल ,कुलदीप ,रवि कौरव, सुनील कुमार,शंकर भावर की  सराहनीय भूमिका रही |

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!