Press "Enter" to skip to content

अवैध परिवहन पर की वाहन राजसात की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। खनिजों के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।

खनिज शाखा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पोहरी चौराहेे के पास से वाहन मालिक देवेन्द्र शर्मा के वाहन को जब्त किया गया। इसके द्वारा मुरम खनिज का अवैध परिवहन किया जा रहा था। मौके पर वाहन चालक से पूछने पर कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। इसी प्रकार कोलारस के ग्राम सेसईसड़क निवासी वाहन मालिक अलवेल रावत द्वारा ग्राम ककरवाया में खण्डा खनिज का अवैध उत्खनन करके परिवहन किया जा रहा था। खनिज निरीक्षक के दल द्वारा मौके पर जांच करने पर वाहन चालक शनि आदिवासी द्वारा वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। इनके विरूद्ध कार्रवाही करते हुए वाहन को जप्त कर थाना परिसर में रखा गया था और नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए म.प्र.गौण खनिज नियम 1996 के तहत वाहन राजसात करने की कार्रवाई की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!