Press "Enter" to skip to content

जन समस्या निराकरण के लिए अभिनव पहल है आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम :राकेश गुप्ता | Shivpuri news

कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ने ली मण्डलम की बैठक, दिए दिशा निर्देश 
शिवपुरी-जन-जन तक पहुंचने के लिए कांग्रेस की सरकार ने अनूठी पहल करते हुए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया है इस आयोजन में जिले के कलेक्टर सहित समस्त विभागों के अधिकारी जन सामान्य की समस्याओं को सुनने ही नहीं बल्कि उन समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए मौजूद रहेंगें, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार जन सामान्य तक पहुंच रही है। उक्त बात कही कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जो स्थानीय ग्राम बछौर में आयोजित मण्डलम क्रं.01 की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन जाने प्रभारी केशव सिंह तोमर के निर्देशन में उत्तर ब्लॉक शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिय़ा, मण्डलम अध्यक्ष जसराम धाकड़ के द्वारा आयोजित की गई। इसके अलावा बैठक मण्डलम क्रं.02 के अध्यक्ष मदन देशवारी के साथ भी कांग्रसेजनों की बैठक ली गई। इस बैठक में भी महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के आगमन एवं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित मण्डलम के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के आगमन को लेकर मण्डलम बैठक हुई 
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 18,19 एवं 20 फरवरी को महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के आगमन को लेकर भी मण्डलम बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता मण्डलम की बैठक में बताया कि आगामी समय में क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नि महारानी श्रीमंत प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी प्रथम बार लोकसभा क्षेत्र में आ रही है ऐसे में प्रियदिर्शनी राजे सिंधिया के आगमन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जाने है जिसमें वह भाग लेकर कांग्रसेजनों का मनोबल बढ़ाऐंगीं। इसके लिए व्यापक तैयारियों करें और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर महारानी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करें ताकि वह इन आयोजनों में शामिल होकर महिलाओं के बीच उनके हितों की बात रखें और वहीं क्षेत्र में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाने वाले कार्यक्रमों को भी रिपोर्ट बनाऐं। 
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज नीलगर चौराहे पर
आमजन की जन समस्याओं को लेकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मंशानुरूप कांग्रेस सरकार द्वारा जन सामान्य के लिए पहल करते हुए आपकी सरकार आपके द्वार अनूठा कार्यक्रम है जिसमें जन सामान्य की समस्याओं को जिला कलेटर से लेकर संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही मौजूद मिलेंगें। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज 12 फरवरी मंगलवार को दोप.2 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सभी क्षेत्र के नागरिकों एवं आमजन से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपने क्षेत्र की एवं स्वयं की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए इस कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्या बताकर मौके पर ही उसका निराकरण प्राप्त कर सरकार की इस योजना का लाभ उठाऐं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!