शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मकर संक्रांति का पर्व दिव्यांग बच्चों और व्रद्ध आश्रम में पहुंचकर मनाया और उन्हें पकवान वितरित किए गए। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आमतौर पर व्यक्ति किसी विशेष दिवस या त्यौहार को मनाने के लिए कहीं बाहर जाते हैं या घर पर ही रहते हैं परंतु ऐसे त्योहारों पर वृद्ध जो आश्रम में अकेले जीवन व्यतीत करते हैं उनके पास बहुत कम लोग जाते हैं ऐसे में अभाविप ने संक्रांति पर दिव्यांग बच्चों एवं वृद्ध आश्रम जाकर लड्डू गजक फल आदि वितरित किए और उनके साथ कुछ पल बिताए इस कार्यक्रम में मयंक राठौर, हर्षित भार्गव, अंजना राठौर, सीमा सिकरवार, टिंकी, खुशी, प्रद्युमन गोस्वामी, देवेश धानुक, रोहित कुलश्रेष्ठ विक्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment