Press "Enter" to skip to content

शराबी पति ने पत्नि को बका मारकर किया घायल | SHIVPURI NEWS

 
शिवपुरी। पोहरी कस्बे में पावर हाउस के पास रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर उस पर मीट काटने वाले बके से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर घर आया था और फिर वह घरेलू काम को लेकर उससे झगडऩे लगा। बाद में वह अपना आपा खो बैठा और उसने उस पर बके से हमला कर दिया। इस घटना में उसके हाथ में चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ भादवि की धारा 323, 324, 294, 506 के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह आरोपी इंदू वाल्मिक निवासी पावर हाउस के पास पोहरी शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचा जहां उसने अपनी पत्नि पूनम के साथ घरेलू कामों लेकर झगडऩा शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे गंदी गंदी गालियां दी जिस पर पीडि़ता ने उसे रोका तो आरोपी ने घर में रखे मीट काटने वाले बके को उठाया और पीडि़ता के ऊपर हमला कर दिया। आरोपी के हमले से बचने के लिए पीडि़ता ने बके को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी का प्रहार उसके हाथ पर हुआ जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया और वह खून से लथपथ हो गई। घटना के बाद आरोपी ने पीडि़ता को धमकी दी कि अगर उसने इस बात को लेकर किसी से भी चर्चा की तो वह उसे जान से मार देगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!