Press "Enter" to skip to content

राठखेड़ा गांव में रंजिश को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट, चार पर केस दर्ज / Shivpuri News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राठखेड़ा में रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फरियादी ने बताया कि बीते रोज शाम के समय जब वह खेत से घर आया तभी भतीजा जितेंद्र धाकड़, भाई हरिराम धाकड़, पिस्ताबाई धाकड़ व अनीता धाकड़ आए और रंजिश के चलते गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो चोरों ने मेरे भाई की जमीन पर पटककर मारपीट कर दी जिससे भाई रामसिंह के बाएं हाथ की बाजू में मूंदी चोटें आई तभी वह व उसकी पत्नी गायत्री भाई रामसिंह धकड़ को बचाने गए तो चारों मारने-पीटने को तैयार हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!