Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से मतदान दल मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतदान दलों को मतदान सामग्री सहित ईव्हीएम एवं वीवीपेट उपलब्ध कराकर पूर्ण सुरक्षा के साथ 12 मई को मतदान हेतु मतदान केन्द्रों के लिए आज सुबह से ही निर्धारित वाहनों से रवाना किया गया है। 12 मई 2019 को प्रातः 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।
शासकीय पी.जी.कॉलेज शिवपुरी में एकत्रित हुए मतदान दलों को विधानसभावार बनाए गए काउन्टर से सामग्री वितरण की कार्यवाही की गई और अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिये पूरी सुरक्षा के साथ निर्धारित वाहनों से रवाना किया गया। इसके पूर्व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शासकीय पी.जी.कॉलेज शिवपुरी में स्टांग रूमों को खोला गया।
इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल, कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अनुग्रहा पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र कंवर, जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र करैरा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री ए.के.वाजपेयी, पोहरी के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री मुकेश सिंह, शिवपुरी के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पिछोर के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री यू.एस.सिकरवार, कोलारस के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री आशीष तिवारी आदि उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!