Press "Enter" to skip to content

ब्रेकर बन गया मौत, बाइक सवार को बोलेरो चालक ने उड़ाया, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नए फोरलेन बायपास पर पिपरसमां चौराहे के पास ब्रेकर से गुजरते वक्त अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।

बबलेश धाकड़ (31) पुत्र कैलाश धाकड़ निवासी ग्राम आकुर्सी मंगलवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को आकुर्सी गांव से बाइक से शिवपुरी लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे पिपरसमां चौराहे पर ब्रेकर आने पर बाइक धीमी की तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार को कुचलते हुए चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने शव को सड़क से उठाकर साइड में रखा और डायल 100 व 108 पर सूचना दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!