Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी कांग्रेस सेवादल ने की महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि-shivpuri news

शिवपुरी। जिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गांधी पार्क स्थित गांधी समाधि पर, देश को आजाद कराने और सत्य के मार्ग की ओर ले जाने के उद्देश्य से अपना जीवन समर्पित कर देने वाले सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता बापू की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी प्रेमनारायण नागर, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरवीरसिंह रघुवंशी, अनिल उत्साही सेवादल मुख्य संगठक, मुन्नालाल कुशवाह अध्यक्ष नपा शिवपुरी, हफीजुर्रहमान खान उपाध्यक्ष सेवादल, धर्मेन्द्र भरद्वाज, राधा ओझा, चतुर्वेदी सुरेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र पाण्डे, ब्रिजेन्द्र चैहान, रामबीर लोधी, ओम जाटव, आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!