Press "Enter" to skip to content

इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों के बीच बच्चों ने जमकर बटोरी तालियां, झूम उठे दर्शक-shivpuri news

-उमावि आदर्श नगर के 1 से 12 कक्षा तक के 75 बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
-एकीकृत शाला का पहला अनूठा आयोजन सबने सांझा किया मंच
शिवपुरी।
एकीकृत शाला परिसर में समाहित किए गए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर के वार्षिकोत्सव में कक्षा 1 से कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की इंद्रधनुषी रंगारंग देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा की दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस वार्षिकोत्सव में जहां भारतीय संस्कृति और देश भक्ति से ओतप्रोत समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गानए एकांकी आदि की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी वही सीनियर्स की विदाई के दौरान सबकी आंखें नम नजर आई। शासकीय कन्या उमावि आदर्श नगर में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सिण्डोस्कर ने की। इस गरिमामय कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडिशनल सीईओ ब्रह्मेंद्र गुप्ता जिला रोजगार गारंटी अधिकारी रवि शर्मा एवं बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर थे। इस रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन की विशेषता यह रही कि प्राइमरी और मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने एक ही मंच साझा कर अपनी प्रतिभाओं का जबरदस्त प्रस्तुतीकरण किया।

कक्षा 6 की नन्ही छात्राओं वैष्णवी रजक, मोहनी यादव, इच्छा यादव, सरस्वती, पल्लवी सैन, मुस्कान, दीपिका, सलोनी और निधि ने ओ री चिरैया अंगना में मेरे फि र आना रे गीत पर समूह नृत्य कर बेटी बचाओ का संदेश दिया उनकी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कालो कूद पड़ो मेला में समूह नृत्य की चित्ताकर्षक प्रस्तुति कक्षा 8 की छात्राओं गुनगुन रजक एन्ड ग्रुप ने दी। कक्षा 6 के नन्हे छात्रों ने गलती से मिस्टेक की धुन पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कविता योगी का सोलो डांस खूब सराहा गयाए वहीं माई तेरी चुनरिया पर सुनील रजक अरमान हिमांशु, अदनान, शिवम्, शिवदत्त, आयुष हनी रजक और अनुराग की प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी। सिद्धि योगी दीक्षा और गौरी बाल्मीकि ने ड्रामा का शानदार प्रस्तुतीकरण किया वहीं गरबा डोली दा की प्रस्तुति कक्षा 9 की छात्राओं ने दी, कक्षा 9 की छात्रा कु अलविया खान ने हम हैं इंडिया वाले सोलो डांस प्रस्तुत किया जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।  फि ल्म बॉर्डर के गीत संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं.. की शानदार गायन प्रस्तुति ने उपस्थित समुदाय की आंखें नम कर दी, विशिष्ठ अतिथि एडीशनल सीईओ गुप्ता खुद रो पड़े जबकि मंच संचालन कर रही संध्या शर्मा और केएन भार्गव भी आंसू पौंछते नजर आए इस गीत को हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सोनम जोशी ने प्रस्तुत किया। प्राइमरी स्कूल के नन्हे छात्र छात्राओं का नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पर प्रस्तुत ग्रुप डांस भी जमकर सराहा गया। हाई स्कूल की छात्रा पूनम जाटव, आरती पूनम सेन का राष्ट्रीय गीत भारत की शान ने भी तालियां बटोरी। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने छात्र-छात्राओं को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के प्रति जागरुकता का संदेश दिया और शपथ वाचन भी कराया। कार्यक्रम में प्राचार्य अनिता खंडेलवाल प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा अर्चना राठौर के अलावा तीनों विद्यालयों के सभी शिक्षक शिक्षकाऐं और अतिथि शिक्षक मौजूद रहे। एकल नृत्य प्रस्तुति में हायर सेकण्डरी की कु संजना प्रजापति प्रथम, अल्विया खान द्वितीय और मिडिल स्कूल की छात्रा कविता योगी तृतीय स्थान पर रहीं। डबल डांस में रागिनी एवं भूमि रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि  समूह नृत्य में ओ, री चिरैया अंगना में मेरे फिर आना रे, समूह नृत्य को प्रथम पुरुष्कार कालो कूद पड़ा मेला में, ग्रुप डांस को द्वितीय तथा डोली दा गरबा तृतीय स्थान पर रहा। विशेष प्रस्तुति नन्ना मुन्ना राही को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बेजुबान, मल्हारी, सुनो गौर से दुनिया वालों को भी प्रबंधन ने पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के जज शिक्षक ओपी शर्मा और श्रीमती सीमा गुप्ता थे। 

इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती संध्या शर्मा एवं कैलाश नारायण भार्गव ने संयुक्त रुप से किया और दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। वार्षिक उत्सव के इस आयोजन के दौरान मंच पर कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को उनके जूनियर्स ने माल्यार्पण कर विदाई दी। विदाई की इस बेला में सभी की आंखें नम हो गई।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!