अब संक्रमित मरीज को घर पर ही दी जाएगी ऑक्सीजन / Shivpuri News

शिवपुरी। अब जरुरतमंदों को घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। राजमाता विजयाराजे सेंटर फॉर डवलपमेंट एवं शिवपुरी समाजसेवी संगठनों के सहयोग से यह ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। ऑक्सीजन के जरुरतमंद मरीजों के लिए डॉक्टर की अनुशंसा पर नि:शुल्क 5 लीटर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन देने की व्यवस्था की गई है। सामान्यतया यह सेवा 1 मरीज को 5 दिन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए समाजसेवी समीर गांधी 9425137067, भाजपा मंडल अध्यक्ष केपी परमार 9425360264 व विपुल जैमिनी अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल शिवपुरी से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।