शिवपुरी। पूर्व मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने रविवार को झींगुरा स्थित आईपीएस स्कूल में पहुंचकर संचालक ओमप्रकाश कुशवाह के ताऊ स्व. रामजीलाल कुशवाह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर यशोधरा राजे ने संचालक कुशवाह और उनके पुत्र जसवंत कुशवाह को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। यशोधरा राजे ने ओमप्रकाश कुशवाह से उनके ताऊ के बारे में जानकारी ली और कहा कि घर में वयोवृद्ध होने से हमें अपने संरक्षण का आभास होता है और उनके जाने के बाद उनकी कमी महसूस होती है। इस अवसर पर यशोधरा राजे सिंधिया के साथ पूर्व विधायक माखनलाल राठौर और प्रहलाद भारती भी उपस्थित थे।
यशोधरा राजे ने आईपीएस स्कूल के संचालक के ताऊ के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना- shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सुरवाया क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप / Shivpuri News
- कोलारस में किसान की जेब से दिनदहाड़े हजारों रुपये पार, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैग में गैस कटर लेकर पहुंचे 3 चोर, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत; बैराड़ में पुलिस की सक्रियता से टली लाखों की चोरी / Shivpuri News
- शिवपुरी में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने विद्यार्थियों को किया जागरूक / Shivpuri News
- सरेराह दबंगई: हॉर्न बजाने पर स्कॉर्पियो सवार पर हमला, कट्टा लहराने का वीडियो वायरल / Shivpuri News





Be First to Comment