Press "Enter" to skip to content

कंट्रोल का राशन बाजार में बिकते हुए पकड़ा -shivpuri news

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज 
शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम तिलातिली में कंट्रोल माफिया को गरीबों का राशन बाजार में बेचते हुए पकड़ा गया है। बताया जाता है कि इस सिलसिले में सेल्समेन कल्याण सिंह राजावत, सहायक सेल्समेन दीपू तोमर और चालक मुकेश बाथम के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह बाजार में 26 बोरा गेहूं और एक बोरा चावल को बेचने की फिराक में थे। 
एसडीएम आशीष तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तिलातिली की राशन की दुकान के सेल्समेन और सहायक सेल्समेन कंट्रोल का राशन बाजार में बेचने के लिए आपे वाहन भरकर ले जा रहे हंै। इस सूचना पर एसडीएम ने पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक और बदरवास पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से राशन का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से कंट्रोल माफिया में हड़कंप व्याप्त है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!