Press "Enter" to skip to content

रूबेला टीके के बाद फिर बिगड़ी एक और छात्रा की तबीयत-shivpuri news

शिवपुरी। जिले में चलाए जा रहे रूबेला टीकाकरण अभियान में टीके लगने के बाद जहां बीते रोज कुछ स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी तो वहीं ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। शहर के आईपीएस स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा शिवानी दानसिंह सेन कक्षा 6 में पढ़ती है, जिसे लगातार टीका लगने के बाद से उल्टी-दस्त हो रहे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों के मुताबिक शिवानी को 28 जनवरी को टीका लगाया गया था और उस दिन से ही उसकी तबीयत बिगड़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की हालत में अब सुधार है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!