Press "Enter" to skip to content

सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक | SHIVPURI NEWS

सिंधिया को समर्थन देने पर जताई सहमति 
शिवपुरी- सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के पं.राकेश चौधरी की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज शिवपुरी का सनाढ्य ब्राह्मण समाज कार्यालय राजेन्द्र दुबे (खजूरी वाले)के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवपुरी जिले के ब्राह्मण समाज के समाजसेवी विप्र बन्धुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उक्त बैठक में आज समाज ने क्षेत्र के लोकसभा चुनाव चल रहे है उसमें समाज की ओर से खुला समर्थन देने की बात कही गई। बैठक में प्रस्ताव पुरूषोत्तम शर्मा भटनावर वालों ने रखा जिन्होंने बताया कि आने वाली 12 मई को लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अपने मत का प्रयोग करेगा। इस प्रस्ताव पर ठहराव  समर्थन राजेन्द्र दुबे (खजूरी वाले) एवं बैठक में उपस्थित समस्त विप्र बन्धुओं ने खुले मन से समर्थन दिया। इस सभा को पं.पुरूषोत्तम शर्मा, पं.राजेन्द्र दुबे, पं.राजेश बिहारी पाइक, पं.राकेश शर्मा, पं.आकाशशर्मा, अनिल शर्मा अन्नी नपा उपाध्यक्ष, पं.विजय शर्मा सचिव, मप्र कांगे्रस कमेटी, पं.आर.डी.शर्मापूर्व प्राचार्य व राजेन्द्र पिपलौदा आदि मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!